वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी में नए साल के जश्न और उत्साह के बीच लोगों ने जमकर जाम छलकाए। साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को शराब की बिक्री के जो आंकड़े सामने आए हैं, वे काफी बड़े हैं। सिर्फ एक दिन के अंदर शहर में 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की अंग्रेजी शराब और 75 लाख रुपये से ज्यादा की बीयर बिक गई। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 3 करोड़ 4 लाख 55 हजार 200 रुपये की अंग्रेजी शराब और 75 लाख 86 हजार 336 रुपये की बीयर लोगों ने खरीद डाली। इस बार अंग्रेजी शराब की मांग पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा रही। पिछले साल जहां करीब 2 करोड़ 41 लाख की अंग्रेजी शराब बिकी थी, वहीं इस बार इसमें 63 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, शायद मौसम का असर बीयर की बिक्री पर पड़ा है, क्योंकि बीयर पिछले साल के मुकाबले 18 लाख रुपये कम बिकी है। अधिकारियों ने बताया कि क...