कानपुर, जनवरी 1 -- नए साल के जश्न के दौरान अवैध हुक्का बार चला रहे दो रेस्टोरेंट से कोहना पुलिस ने हुक्का, प्रतिबंधित तंबाकू और चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट संचालकों पर सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोहना पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर को दरोगा पीके सागर ने टीम के साथ आर्य नगर के लोटस टावर के थर्ड फ्लोर में स्थित स्टीट नाइट रेस्टो में छापेमारी की। जहां पुलिस टीम को हुक्का पीते हुए लोग दिखे। पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट के रेस्टोरेंट संचालक से हुक्का का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाये। मौके से नौ कांच और और एक लोहे का हुक्का , पाइप, तंबाकू बरामद किया। पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों को हिदायत देकर छोड़ा। उसके बाद रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे मेकराबर्टगंज निवासी तुषार कुमार, समीर कु...