आगरा, दिसम्बर 29 -- जिले में 31 दिसंबर एवं नववर्ष को लेकर शहर से लेकर कस्बों तक तमाम कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए युवाओं ने अभी से तैयारियां कर शुरू कर दी हैं। इधर पुलिस ने भी अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। शहर से लेकर कस्बों के बाजारों में पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया जा रहा है। वहीं होटल, ढाबों के संचालकों को निर्देशित किया है कि शराब का सेवन न कराएं। सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने पर कार्रवाई भी अमल में लायी जाएगी। 31 दिसंबर 2025 साल का अंतिम दिन होगा। इस दौरान लोग इस वर्ष को विदाई और नए वर्ष के स्वागत के लिए देर रात तक आयोजन करेंगे। आयोजनों को लेकर घरों में तैयारियां की गई हैं तो होटल और ढावों पर भी तैयारियां हुई हैं। युवा नशे की हालत में सड़कों पर हुड़दंग न करें और आयोजनों में भी भीड़भाड न हो, कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.