अयोध्या, जनवरी 3 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी राममंदिर में दो लाख तीस हजार भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की लाइन नहीं टूटी। जन्मभूमि पथ पर सात कतारों में श्रद्धालुओं ने मंदिर के अंदर प्रवेश कर दर्शन किए। उधर हनुमानगढ़ी, कनक भवन में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन भक्तों ने प्रभु श्रीराम सीता व हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए दर्शन किए। सुबह साढे़ 6 बजे से रामलला के दर्शन के लिए बिड़ला गेट पर श्रद्धालुओं की कतार लग गई। सुबह नौ बजे तक तो कोहरे ने थोड़ा श्रद्धालुओं को अपने अपने होटलों,होम स्टे, मठों में रोके रखा लेकिन भगवान भाष्कर के दर्शन होते ही रामपथ पर रौनक बढ़ गई। लंबी कतार और लंबी होती गई। हालत ये रही कि शाम चार...