हापुड़, दिसम्बर 24 -- हापुड़। नववर्ष 2026 के आगमन और 2025 की विदाई की तैयारी को लेकर युवा तैयारी में जुटे हुए हैं। अगर आप अपनों के साथ नव वर्ष पर कई बाहर घूमने जा रहे हैं, तो पहले ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति की जरूर जानकारी कर लें, क्योंकि ऐसा न हो की ट्रेनों में सीट न मिलने पर आपका प्लान चौपट हो जाए। नए साल को लेकर अभी से सीटें फुल होनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर लोग अब सड़क और हवाई मार्ग के रास्ते जश्न मनाने के लिए जाने की तैयारी में जुटे हैं। इसको लेकर हवाई जहाज के टिकट बुक कराने में जुटे हैं, लेकिन हवाई टिकट भी आम दिनों की तुलना में काफी महंगा हो गए हैं और सड़क मार्ग पर कोहरे के कारण दिक्कत हो सकती है। कुछ ही दिनों में नए वर्ष 2026 का आगमन हो जाएगा। इस वर्ष को अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज...