कन्नौज, जनवरी 2 -- कन्नौज, संवाददाता। नव वर्ष की दस्तक के साथ ही शहर पूरी तरह जश्न के रंग में रंगा नजर आया। साल के पहले दिन सुबह से ही शहर में चहल-पहल शुरू हो गई थी। लोगों ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया। किसी ने भगवान के दर्शन कर दिन की शुरुआत की तो किसी ने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताकर नए वर्ष की खुशियों को यादगार बनाया। नए साल के अवसर पर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों माता फूलमती मंदिर और बाबा गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने नए साल के दिन व्रत और पूजा-अर्चना भी की। धार्मिक स्थलों के साथ...