मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय के 39 नए डिग्री कॉलेजों में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। रविवार शाम विवि प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी की। डिग्री कॉलेजों में 468 सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति हुई है। सभी को जल्द से कॉलेज में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। वीसी ने निर्देश दिया है कि अगर कोई सहायक प्राध्यापक योगदान नहीं करेंगे तो उनकी जगह दूसरे सहायक प्राध्यापक को भेज दिया जाएगा। उधर, नए सहायक प्राध्यापकों के लिए सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम रखा गया है। यह भी पढ़ें- पीपीयू : नवनियुक्त 192 सहायक प्राध्यापक आज देंगे योगदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...