संतकबीरनगर, अप्रैल 1 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद में नए सत्र को लेकर तेजी से रजिस्ट्रेशन चल रहा है। विद्यालय के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। जहां लोग अपने बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दो अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए विद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि जिन पुराने छात्रों ने अभी तक अपना नवीनीकरण नहीं कराया है और जो नए छात्र प्रवेश लेना चाहते हैं, वे समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा लें। ताकि पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से शुरू हो सके। विद्यालय परिवार ने इस वर्ष भी एक बड़ी घोषणा की है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं पास क...