हाजीपुर, अप्रैल 13 -- पहली बार स्कूल आने और वर्ग कक्ष में प्रवेश करने पर बच्चों को पुष्प की वर्षा कर और चंदन लगाकर किया जा रहा है स्वागत महुआ,एक संवाददाता। नए सत्र में दाखिला लेने वाले बच्चों को स्कूल प्रशासन के द्वारा इस बार अनोखी पहल किया जा रहा है। इस बार स्कूल के द्वारा किए जा रहे इस अनोखी पहल सी खुद बच्चे ही नहीं बल्कि आमजन भी काफी खुश है। लोगों का कहना है कि इससे बच्चों को स्कूल के प्रति लगाव बढ़ेगा और शिक्षकों के प्रति उनका झुकाव भी होगा। महुआ के उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में नए सत्र में आने वाले बच्चों को वर्ग कक्ष में जाने से पहले उन पर पुष्प वर्षा की गई और माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। यहां पर स्वयं प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बच्चों पर पुष्प वर्षा की और माथे पर तिलक लगाकर नए सत्र में उनका जोरदार स्वागत किय...