बलरामपुर, अप्रैल 1 -- सरस्वती शिशु मंदिर पचपेड़वा में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश गायत्री महायज्ञ के माध्यम से कराया गया। यह आयोजन मां भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी समारोह श्रृंखला के अंतर्गत संपन्न हुआ। गायत्री मंदिर के परिब्राजक रामकुमार के निर्देशन में अभिभावकों, शिक्षकों व बच्चों ने मां गायत्री एवं सरस्वती की आराधना करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष तिवारी सहित समस्त गुरुजनों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.