धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने शैक्षणिक सत्र-2026-27 के आंकड़े को यू-डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) में अपडेट करने का निर्देश जारी किया है। इससे संबंधित शिड्यूल जारी कर दिया है। 11 अप्रैल को स्कूलों के शिक्षकों को यू-डायस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 मई-2026 तक विभिन्न प्रक्रिया पूरी करनी है। स्कूलों से कहा गया कि यू-डायस में छात्रवार आंकड़े का पूर्ण रूप से अद्यतन होने के बाद ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से छात्रवार दैनिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रत्येक विद्यालय अधिकतम 150 रुपए की दर से व्यय किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.