आजमगढ़, अप्रैल 1 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में बुधवार को सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शिक्षकों ने छात्रों के साथ स्कूल चलो अभियान तहत रैली निकाल ली। अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों, विशेषकर ड्रॉप आउट (स्कूल छोड़ चुके) बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।शिक्षकों ने सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शिक्षक और छात्रों ने गांवों में जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे..स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ स्कूल चलकर नाम लिखाओ जैसे नारे लगाते हुए शिक्षकों के साथ गांव में भ्रमण किया। रैली का संचालन प्रधानाध्य...