औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- राजकीय मध्य विद्यालय पूर्णाडीह में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलिराम पासवान ने वर्ग एक से आठवीं तक के कुल 155 छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही सभी विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी बच्चों को समान रूप से शिक्षा दी जाती है और शिक्षक-शिक्षिकाएं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शैक्षणिक कार्य करते हैं। शिक्षकों के स्नेहपूर्ण व्यवहार के कारण निजी विद्यालयों के छात्र भी यहां नामांकन ले रहे हैं। नए सत्र में सभी कक्षाओं में नामांकन जारी है और सरकार की सभी शैक्षण...