कानपुर, अप्रैल 1 -- नए सत्र से परिषदीय स्कूलों में चल रहीं स्मार्ट क्लासरूमों को इंटरनेट की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। स्कूलों को अब ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। इससे न्यूनतम 30 एमबीपीएस की इंटरनेट गति मिल सकेगी। शिक्षा विभाग ने प्रति स्मार्ट क्लासरूम 12 हजार की धनराशि जारी कर दी गई है। अब इन कक्षाओं का संचालन पूरी गुणवत्ता के साथ हो सकेगा। अभी तक इन स्कूलों की स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए ब्रॉडबैंड की सुविधा नहीं थी। शिक्षकों को मोबाइल के हॉटस्पॉट से इसे चलाना होता था। इससे नेट जल्दी खत्म हो जाता था और इंटरनेट गति धीमी होती थी। अब कानपुर के 272 स्मार्ट क्लासरूम में से 107 के लिए बजट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के 7409 स्कूलों के लिए यह बजट जारी किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने इसके लिए स्कूलों की प्रबंध सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.