उन्नाव, फरवरी 12 -- उन्नाव। आल इंडिया बैंक एम्पलाय एसोसिएशन, आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स और बैंक एम्पलाय फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने मांगों को विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को हाकिम सिंह की अध्यक्षता में पंजाब नेशनल बैंक शाखा हाकिम टोला पर उत्तर प्रदेश बैंक एम्पलाय यूनियन के बैनर तले विभिन्न बैंक के सदस्यों ने शामिल होकर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक दीपक तिवारी ने कहा नए श्रम कानून जो कि श्रम विरोध है एवं पूंजीपतियों के तथाकथित सरलीकरण के लिए किया गया है। इसे सरकार की ओर से वापस लिया जाए। जिलामंत्री ने कहा कि कार्पोरेट घरानों की सहूलियत के लिए मजदरों का शोषण बंद होना चाहिए। महिलाओं के सशक्तिकीरण के नाम पर सरकार धोखा देना बंद करें। इस दौरान सत्यजीत सिंह, पंकज, रितेश, बुधवीरसिंह, बीडी सिंह, दीपक, अनिल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...