लखनऊ, मई 1 -- मजदूर दिवस पर शुक्रवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मण्डल द्वारा आयोजित बैठक में नए श्रम काननू का विरोध किया। इसे मजदूर संगठनों को समाप्त करने का कुचक्र बताया। मण्डल मंत्री अवधेश दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठित क्षेत्र में पदों को कम करने, वेतन घटाने,भत्तों में कटौती करने के अनेक निर्णयों का विरोध भी किया गया। पदाधिकारियों को आंदोलन के लिए संगठित होकर सदैव तैयार रहने को कहा गया। शिकागो में आंदोलनरत मजदूरों के दमन के कारण शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धाजंलि दी गई। रेलवे में ड्यूटी के 8 घंटे करने, इससे अधिक कार्य करने पर घंटों के हिसाब से ओवरटाइम का भुगतान करने, खाली पदों को भरने, नए कार्यों के लिए नये पदों का सृजन करने, ओपीएस को लागू करने आदि मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- शहीदों की बदौलत ही मिल रहे अधिकार: नरेश गुरुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.