एटा, अप्रैल 1 -- सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा में बुधवार से नए शैक्षिक सत्र शुरू हुआ है। विद्यालय के शिक्षकों ने प्रवेश द्वार पर ही विद्यार्थियों का स्वागत तिलक एवं पुष्प वर्षा कर किया। प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई के कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने भी बच्चों का स्वागत करते हुए नए सत्र के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमितता एवं परिश्रम का महत्व समझाते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...