हापुड़, अगस्त 19 -- चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज, में बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नए आरम्भ की ओर विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के पुरातन छात्र शारुख खान, कॉलेज ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह, प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह ने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवन जीने पर जोर देते हुए अभिभावकों से बच्चों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की। इस दौरान बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में धनराशि भी प्रदान की गई।प्राचार्य यह भी पढ़ें- शिखर में छात्र-छात्राओं के लिये ओरिएंटेशन प्र...