कटिहार, अप्रैल 7 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में नए शैक्षणिक सत्र में बाल संसद के मंत्रिमंडल सदस्यों के चयन हेतु बच्चों की आम आयोजित हुई। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान की देखरेख में आयोजित सभा में बाल संसद के मंत्रिमंडल के सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।प्रधानमंत्री पद के लिए प्रिंस कुमार तथा उप-प्रधानमंत्री पद के लिए शिवानी सोरेन का चयन किया गया। शिक्षा मंत्री पद पर अनुष्का कुमारी एवं उप-शिक्षा मंत्री पद पर शिव कुमार मरांडी चुने गए। जल एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में संगीता कुमारी तथा उप-जल एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में जयंत कुमार का चयन हुआ। विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री पद पर महिमा मुर्मू एवं उप-विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री पद पर तपेश कुमा...