गोपालगंज, अप्रैल 4 -- कुचायकोट। एक संवाददाता नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। खासकर कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की भारी भीड़ विद्यालय परिसरों में देखी जा रही है। सुबह से ही अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचकर नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करते नजर आ रहे हैं। सरकारी एवं पंजीकृत गैर-सरकारी विद्यालयों में नामांकन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। विद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही नामांकन किया जा रहा है। कई विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे अभिभावकों को सहूलियत मिल रही है। विशेष रूप से कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए अधिक भीड़ देखी जा रही...