भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ज्ञानदीप पोर्टल पर संचालित की जाएगी। निजी विद्यालयों द्वारा 13 अप्रैल तक अपनी कुल सीटों की जानकारी यानी इंटेक क्षमता पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 15 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। पंजीकृत आवेदनों का सत्यापन 17 अप्रैल से 2 मई के बीच किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 मई को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से छात्रों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। चयनित छात्रों का नामांकन संबंधित विद्यालयों में 13 मई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.