बक्सर, अप्रैल 1 -- युवा के लिए ------ पढ़ाई शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में विशेष पहल 2026-27 सत्र का आगाज, अधिक बच्चों को जोड़ने पर जोर फोटो संख्या- 14, कैप्सन- बुधवार को मध्य विद्यालय रामपुर मठिया में पढ़ते बच्चे। डुमरांव, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की औपचारिक शुरुआत हो गई। नए सत्र के पहले ही दिन सरकारी स्कूलों में बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था। शिक्षा विभाग द्वारा इस बार कई महत्वपूर्ण सुधार और योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सीधा असर शिक्षा की गुणवत्ता पर देखने को मिलेगा। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही वार्षिक परीक्षा में सफल छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है। कक्षाएं बदलते ही विद्यार्थियों में नए पाठ्यक्रम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। महत्वपूर्ण है कि इस बार वर्ग...