नए शिक्षक मानक संचालन प्रावधान अनुपालन का दिया गया निर्देश
मधुबनी, जून 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। सभी राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित एवं नवस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की मानक संख्या निर्धारित करने के लिए नया मानक संचालन प्रक्रिया जारी किया गया है। इसका सीधा असर जिले के सभी प्लस-टू विद्यालयों पर पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों में छात्रों के नामांकन के आधार पर विषयवार शिक्षकों की संख्या निर्धारित की जाएगी, जिससे शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध नामांकन आंकड़ों तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा अभिलेखों का विश्लेषण कर यह मानक तैयार किया गया है। कक्षा 9 एवं 10 में प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 60 छात्र तथा कक्षा 11 एवं 12 के कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.