गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर नगर निगम ने हाल ही में शामिल पांच वार्डों रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, हरसेवकपुर और गुलरिहा में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इन वार्डो में 28,439 संपत्तियों की पहचान कर 1,724 संपत्ति स्वामियों ने करीब 26.95 लाख रुपये टैक्स जमा करा चुका है। वहीं, अब नए वित्त वर्ष 2026-27 में सभी सम्पत्तिधारकों से शत प्रतिशत सम्पत्तिकर वसूली पर जोर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश उपरांत इन वार्डो में सम्पत्तिकर की नोटिस पर मिली आपत्तियों का निस्तारण भी शीघ्रता से करने के लिए अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने सभी जोनल अधिकारियों एवं कर निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।खोराबार वार्ड में 6501 सम्पत्तियां चिन्हित हुई जिनमें 2772 आवासीय, 287 मिक्स, 103 कामर्शियल और 3339 खाली प्ल...