सिमडेगा, अगस्त 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा में बुधवार को एंटी रैगिंग सप्ताह 2026 का उद्घाटन किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एंटी रैगिंग की शपथ लेकर कॉलेज परिसर को रैगिंग मुक्त बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- एसबी कॉलेज : 16 स्टूडेंट सोसाइटीज की स्थापनाकार्यक्रम की विशेषताएँ मौके पर प्राचार्य डॉ. फ़ा रोशन बा ने कहा कि सीनियर होना जूनियर को डराने या परेशान करने का अधिकार नहीं देता। सीनियर विद्यार्थियों को नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शक और सहयोगी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने आत्मसम्मान के साथ-साथ दूसरों के सम्मान का भी ध्यान रखना चाहिए। रैगिंग से किसी विद्यार्थी के आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है...