लखीमपुरखीरी, मई 12 -- सीएम डैशबोर्ड पर अप्रैल महीने की रैंकिंग जारी कर दी गई। नए वित्तीय वर्ष के पहले ही महीने में खीरी जिले की रैंकिंग 10 पायदान खिसककर 17वें नम्बर पर आई है। जबकि मार्च महीने में सातवें स्थान पर जिला था। खास बात यह है कि विकास में सबसे ज्यादा रैंकिंग खराब हुई है। विकास में जिले का 56वां स्थान आया है। वहीं राजस्व में खीरी जिला सातवें स्थान पर आया है। रामपुर पहले, बरेली दूसरे, पीलीभीत तीसरे, एटा चौथे और हमीरपुर जिला पाचवें स्थान पर आया है। जबकि बदायूं 23वें और शाहजहांपुर सातवें स्थान पर आया है। सीएम डैशबोर्ड पर हर महीने विकास, रेवन्यू और ओवरऑल रैंकिंग जारी की जाती है। अप्रैल महीने की जारी रैंकिंग में खीरी जिले की ओवरऑल रैंकिंग 17वें स्थान पर रही है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के भवन निर्माण में बजट खर्च न होने से डी रैंक मिली ...