लखीसराय, दिसम्बर 25 -- प्रकाश मंडल, चानन। साल 2025 कुछ दिन बाद खत्म हो जायेगा, बस रहेंगी तो सिर्फ यादें। क्या खोया और क्या पाया के लिहाज से देखें तो वर्ष 2025 पाने के लिए कम खोने के लिए ज्यादा रहा। विधानसभा चुनाव के कारण विकास की कई योजनाएं थम गई। इन सब के बीच चानन में बालू खनन को लेकर भी खूब चर्चा हुई। विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पूर्व चानन थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद को हटाकर रश्मिरथी को चानन थाना की जिम्मेवारी दी गई। रश्मिरथी के थानाध्यक्ष बनने के बाद चानन थाना क्षेत्र में हद तक बालू पर नकेल कसा गया। महुआ शराब चुलाई एवं अवैध बालू खनन पर अंकुश लगाने को लेकर सालों भर पुलिस व शराब माफियों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। चानन थाना के साथ ही किऊल एवं बन्नु बगीचा पुलिस द्वारा बेहतर पुलिसिंग के जरिए आमलोगों के बीच बेहतर संवाद कायम कराया गया। नक...