गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- उत्साह - ठंड के चलते जिले के विद्यालय पांच जनवरी तक बंद थे - मंगलवार को स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ पहुंचे स्कूल, पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी लिया हिस्सा गाजियाबाद, संवाददाता। नए वर्ष में पहले दिन पूरे जोश और उत्साह के साथ विद्यार्थी स्कूल में पहुंचे। ठंड और शीतलहर के चलते पांच जनवरी तक जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। मंगलवार को स्कूल के खुलते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। विद्यार्थियों ने पहले दिन पूरी लगन से पढ़ाई के साथ परिसर में खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने पांच जनवरी तक जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। इसमें सभी परिषदीय, राजकीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर...