किशनगंज, दिसम्बर 29 -- किशनगंज। (शैलेझ ओझा) संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के खगड़ा स्टेडियम के समीप आधुनिक पार्क का निर्माण कार्य हो रहा है। नए वर्ष 2026 में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस परियोजना को बिहार शहरी विकास कंपनी (बुडको) द्वारा पूरा किया जा रहा है। 1 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से आधुनिक पार्क का निर्माण हो रहा है। योजना की मंजूरी मिलने के बाद पांच माह पूर्व ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 56 हजार स्क्वायर फीट के विशाल क्षेत्र में पार्क का निर्माण हो रहा है। यह पार्क शहरवासियों के लिए मनोरंजन और सुकून का नया केंद्र बनेगा। नए वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर प्रशासन को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद यह पार्क आम जनता के लिए खुल जाएगा। फिलहाल युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य हो रहा है। कार्य क...