गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा देश में लागू किए जा रहे चार नए लेबर कोड के विरोध में देशव्यापी आह्वान पर कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। तारामंडल स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के मंडल कार्यालय पर 'ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज यूनियन' के सदस्यों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार ने पूर्व के 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर उनके स्थान पर चार नए लेबर कोड थोप दिए हैं। इन बदलावों के माध्यम से श्रमिकों द्वारा दशकों के संघर्ष के बाद हासिल किए गए अधिकारों को छीना जा रहा है। नए कोड लागू होने से काम के घंटे, उचित वेतन और अन्य सुरक्षात्मक सुविधाएं, जो पुराने कानूनों के तहत प्राप्त थीं, अब समाप्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.