बरेली, नवम्बर 26 -- बरेली। चार नए लेबर कोड को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि इन चार लेबर कोड से श्रमिकों और कर्मचारियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। काम के घंटों का कानूनी अधिकार खत्म हो जाएगा। हायर एंड फायर की नीति लागू हो जाएगी। यहां जितेंद्र मिश्रा, कैलाश, रामसेवक, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...