गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। करीब दो वर्षों से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विभिन्न कारणों से अटकी रेलवे बस अड्डा परियोजना अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर बनने वाले इस बहुप्रतीक्षित बस अड्डे के निर्माण की दिशा में पहला चरण शुरू हो गया है। परियोजना के लिए चयनित ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड की तकनीकी टीम पहली बार गोरखपुर पहुंची और बस अड्डा परिसर का विस्तृत सर्वे किया। टीम में शामिल आर्किटेक्ट और इंजीनियरों ने जमीन की स्थिति, क्षेत्रफल, प्लेटफॉर्म, बस संचालन, बिजली कनेक्शन और पहुंच मार्गों का बारीकी से अध्ययन किया। इसके साथ ही परिसर में मौजूद पुराने डीजल टैंकों और अन्य संरचनाओं का भी निरीक्षण किया गया।कंपनी के कर्मचारियों ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर क्षे...