छपरा, सितम्बर 18 -- 29 - मांझी में सरयू नदी पर बने नए रेलपुल पर टावर वैगन से विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करते रेल अधिकारी दाउदपुर(मांझी)। छपरा-बलिया रेलखंड पर बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा के समीप मांझी में सरयू नदी पर नवनिर्मित रेलपुल को यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्पविद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को रेल अधिकारियों ने टावर वैगन के माध्यम से पुल पर कराए गए विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान विद्युत तार, पोल सहित अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने पुल पर परिचालन से जुड़ी तैयारियों का भी निरीक्षण किया। बताया जाता है कि करीब चार दिनों पहले इस नए रेलपुल पर मालगाड़ी चलाकर रेलपटरी और पुल की क्षमता का परीक्षण किया गया था। इसके बा...