आगरा, मई 9 -- ऑल सेंट्स स्कूल में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा की ओर से एक दिवसीय शिक्षक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय 'नेविगेटिंग द न्यू नेशनल करिकुलम: ए टीचर्स रोडमैप' रहा। इसमें शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नवीनतम बदलावों की जानकारी दी गई। विभिन्न विद्यालयों से आए विशेषज्ञों और शिक्षकों ने शिक्षण की नई पद्धतियों और नवाचारों पर चर्चा की। शिक्षकों को ऐसा रोडमैप दिया गया, जिससे वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अपनी शिक्षण योजनाएं तैयार कर सकें। चेयरमैन त्रिलोक सिंह राणा, डिरेक्ट्रिस प्रतिमा राणा और वाइस चेयरमैन युवराज राणा ने अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती है नई शिक्षा नीति प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक सम...