कटिहार, जुलाई 25 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नए राशन कार्ड बनाने को लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना से लाभुकों को आच्छादित करने के लिए आवेदन लिया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा स्मार्ट पीडीएस पोर्टल भी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लांच किया गया है। स्मार्ट पीडीएस पोर्टल काफी धीमा रहने तथा तकनीकी गड़बड़ी के कारण काम नहीं करने के कारण इच्छुक लाभुकों से शिविर में ही आवेदन लिया जा रहा है। नगर निगम सहित विभिन्न पंचायतों में आवेदन लिए जाने को लेकर 14 जुलाई से ही आवेदन लिया जा रहा है। अब तक महज 7600 आवेदन ही प्राप्त हो सका है। यह भी पढ़ें- सुपौल : पांच अगस्त तक राशन कार्ड के लिए करें आवेदन, पात्र लाभुक नहीं रहें वंचित जिले में 25000 नया राशन कार्ड बनाया जाना है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर निगम क...