सासाराम, अगस्त 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लाभुकों को अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। आवेदन ऑनलाइन होने के बाद मोबाइल पर मिली पंजीकरण संख्या के आधार पर आवेदक समेत सभी सदस्यों की ई-केवाईसी होगी। लाभुक नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता की पॉश मशीन या मेरा केवाईसी ऐप से यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड जारी करने की आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...