मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज में गुरुवार की शाम यूजीसी के नए इक्विटी कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। आधुनिक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयेश कुमार ने सवाल उठाया कि सरकार बताए कि कॉलेज यूनिवर्सिटी में अब पढ़ाई-लिखाई का माहौल रहेगा या यह शिकायत, निगरानी और डर का मैदान बन जाएगा। यूजीसी के नये कानून में बराबरी और सुरक्षा के नाम पर कई त्रुटियां हैं। यूजीसी का नया नियम भेदभावपूर्ण है। पुराने नियम में इस बात का ख्याल रखा गया था कि अगर कोई झूठी शिकायत करता है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। लेकिन नए नियम में ऐसा नहीं है। इससे कारण जनरल कैटेगरी के छात्रों में डर का माहौल है। एक विद्यार्थी अपना महत्वपूर्ण 13 वर्ष यूनिवर्सिटी, कॉलेज में बिताता हैं। लेकिन नए नियम से इतने वर्ष युवाओं को डर के साए में...