कानपुर, फरवरी 3 -- बर्रा विश्वबैंक में 15 हजार की आबादी को पानी की किल्लत से जल्द ही निजात मिलेगी। मंगलवार को पार्षद रेनू अर्पित ने सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति में मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। पार्षद ने बताया कि विश्वबैंक के एच, एच वन, आई ब्लॉक में पेय जल की भारी समस्या रहती है। चूंकि पूर्व में पेट्रोल लाइन मरम्मत के दौरान जल कल की मुख्य लाइन टूट गई थी और उस लाइन को 2 फीट ऊपर से डाला गया था जिस कारण लो प्रेशर बना रहता था। 25 लाख की लागत से मिनी ट्यूबवेल लगने से लो प्रेशर की समस्या से निजात मिलेगी। यहां सरोजनी यादव, किरण साहू, श्यामा सैनी, ममता दीक्षित, साधना वर्मा, सावित्री पाल, प्रमिला सचान, बबिता श्रीवास्तव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...