नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों के सर्विस रोड-स्लिप रोड को मजबूत, टिकाऊ और गड्ढा मुक्त बनाने के लिए नए मानक लागू किए हैं। अब राष्ट्रीय राजमार्गों के सर्विस रोड को वैज्ञानिक तरीके से एक डिजाइन से निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड-स्लिप रोड एवं फुटपाथ निर्माण को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण में अनुमानित अवधि से भी काफी देर हो जाती है। इस कारण, मुख्य राजमार्ग का भारी यातायात लंबे समय तक सर्विस रोड पर मोड़ दिया जाता है। इससे सर्विस रोड-स्लिप रोड पर दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। इसी कारण सर्विस रोड तेजी से खराब हो जाते हैं, जिसस...