गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम, धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष और बड़की सरैया नगर पंचायत का चुनाव परिणाम आ गया है। गिरिडीह को नया महापौर और धनवार व बड़की सरैया को अध्यक्ष मिल गया है। इसी के साथ लोगों को अपने मेयर व अध्यक्ष से कई उम्मीदें हैं। लोगों ने कहा कि जीते हुए मेयर से शहर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद है। अपने वादे को पूरा करें और शहर व नगर पंचायत का विकास करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...