मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- कुन्द कुन्द जैन पीजी कालेज में मंगलवार को विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में छह जनवरी से छह फरवरी तक चलने वाले मतदाता पंजीकरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के एक कक्ष को वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष के रूप में स्थापित किया जायेगा। जिससे नए मतदाता विद्यार्थी फार्म-06 के माध्यम से अपनी नयी वोट बनवा सकते हैं। एसडीएम निकिता शर्मा, विशिष्ठ अतिथि नायाब तहसीलदार अमित रस्तौगी आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डा. संजीव कुमार ने किया। नायाब तहसीलदार अमित रस्तौगी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है अथवा उससे अधिक हो गये हैं वह अपनी वोट जरूर बनवा लें। जिसके लिए महाविद्यालय में मतदाता रजिस्ट्रशन को काडिनेटर एवं हैल...