मैनपुरी, जनवरी 5 -- ब्लॉक सभागार में नए मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन यतेंद्र जैन मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा नए मतदाताओं के पंजीकरण के प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान ने संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। चेयरमैन ने कहा कि नए मतदाता भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। इसलिए उन्हें मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...