लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। रविवार को विशेष अभियान दिवस के तहत गोला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर ईआरओ प्रतीक्षा त्रिपाठी ने विभिन्न मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईआरओ ने सबसे पहले पब्लिक इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बीएलओ से अब तक प्राप्त फार्मों की जानकारी ली और नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को चिन्हित कर उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पहुंचकर अभिलेखों का सत्यापन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.