गोपालगंज, अप्रैल 1 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की विभिन्न सड़कों पर बुधवार को मजदूरों ने केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए नए मजदूर कानून के विरोध में मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार के उपाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने किया। विरोध मार्च में गोपालगंज के चीनी मिल मजदूर शामिल थे। मार्च गोपालगंज इंटक कार्यालय से निकल कर आंबेडकर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, मौनिया चौक होते हुए शहर के प्रमुख रोड़ से गुजरते हुए वापस इंटक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इंटक उपाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद संविधान में देश के गरीब मजदूरों के लिए 29 लेबर कानून बनाया गया था। जिससे देश के गरीब मजदूरों को न्याय मिलता रहा है। लेकिन, अब मोदी सरकार ने देश के गरीबों और मजदूरों के लिए बने 29 लेबर कानूनों को रद्द करते हुए पूंजी पतियों के हितों के रक्षा कर...