रुडकी, जनवरी 30 -- कलियर रहमतपुर रोड शमीम साबरी कालोनी में चोरों ने एक व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, दो हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । पिरान कलियर निवासी कफील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने शमीम साबरी कालोनी में नया मकान बनाया है। उसी कालोनी में वह अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा है। गुरुवार को उसने किराए के मकान से अपने नए मकान में घर का सभी सामान शिफ्ट किया था। रात होने के कारण वह किराए के मकान में ही सो गया। इसी बीच चोरों ने नए मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखे सोने चांदी के जेवर, 2 हजार रुपये की नगदी, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। उन्हें सुबह होने पर चोरी का पता चला है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.