पूर्णिया, जून 2 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित जानकीनगर थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस नए भवन में संचालित हो रहा है, लेकिन आज भी यहां जब्त एवं सरकारी वाहनों के रख-रखाव के लिए शेड की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण थाना परिसर में खड़े दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहन धूप, बारिश और मौसम की मार झेलते हुए जंग का शिकार हो रहे हैं। पूर्णिया जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित जानकीनगर थाना भौगोलिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह थाना पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल और अररिया जैसे चार जिलों की सीमाओं से सटा हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सीमावर्ती गतिविधियों पर नजर रखने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है。

जेपी आंदोलन के दौर से थाना: जानकीनगर थाना का इतिहास करीब 52 वर्ष पुराना है। वर्ष 1974 में जे...