पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओपीडी आरंभ करने की तैयारी तेज हो गई है। नए भवन में दवा और पर्चा काउंटरों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं। वहीं मेडिकल रिकार्ड रुम भी तैयार कर लिया गया। उप प्राचार्य ने वहां जाकर तैयारियों को देखा और काम में तेजी लाने के कर्मियों को निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में नया भवन बनकर तैयाार हो गया है। बीते कई माह से पुराने भवन में संचालित ओपीडी को नए भवन में लाने की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा था कि फरवरी में दो सौ बेड के नए भवन में ओपीडी आरंभ हो जाएगी। ऐसा नहीं हो सका था अब फिर से शिफ्टिंग के काम में तेजी लाई गई है। एक्सरे के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को यहां पर पूरा कर दिया गया। मंगलवार को शिफ्टिंग को लेकर चल रही तैयारियों का उप प्राचार्य डॉ. अरुण मौर्य ने जायजा लिया। मौके पर दवा और...