सहरसा, मार्च 13 -- सलखुआ। उटेशरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गौरी पिपरा पिछले दस वर्षों से नए भवन के इंतजार में है। वर्ष 2014 में कोसी नदी के कटाव में विद्यालय भवन बह गया था। तब से 370 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई मध्य विद्यालय पिपरा वगेवा में कराई जा रही है, जो काफी दूर है। लंबी दूरी और बरसात में खराब रास्तों से बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। भूमि मिलने के बाद भी भवन निर्माण नहीं हो सका। प्रखंड प्रमुख सरिता संगम व मुखिया अनिल यादव ने प्रशासन से आठ कमरों के नए भवन की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...