औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- सदर अस्पताल में जर्जर हालात, एक्स-रे कक्ष की लटकती सीलिंग से खतरा फोटो- 17 अप्रैल एयूआर 25 कैप्शन- सदर अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में लटकती फॉल्स सीलिंग, जो खतरे को आमंत्रित कर रही है। औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि सदर अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन हुए महीनों बीत जाने के बावजूद अब तक अधिकांश विभागों को वहां शिफ्ट नहीं किया जा सका है, जिससे पुराने जर्जर भवन में ही कई महत्वपूर्ण सेवाएं संचालित हो रही हैं और मरीजों व कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त जगह होने के बावजूद इमरजेंसी व ओपीडी अभी भी पुराने भवन में एक साथ संचालित हो रहे हैं, जहां मरीजों की भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। आकस्मिक स्थिति में मरीजों को माइनर ओटी तक ले जाने में स्ट्रेचर कर्मियों व परिजनों को काफ...