रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नए भवन का नाम पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में शनिवार को छात्र नेताओं ने प्राचार्य प्रो. एएन सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने कहा कि नव निर्मित भवन का नाम डॉ. कलाम के सम्मान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, कड़ी मेहनत और राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा है। छात्र नेताओं का मानना है कि भवन का नाम उनके नाम पर रखे जाने से कॉलेज के छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। यह भी पढ़ें- CUET UG : सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को राहत, NTA ने दिया विषयों में करेक्शन का मौका, Exam City जल्द ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष नाजिश मंस...